रात दिन एक कर दो | सफल लोगो की 10 आदत
बहुत से लोग बोलते हैं कि मैं आदत से मजबूर हूं। मैं रात को समय पर सोना चाहता हूं, पर रात को मोबाइल यूज करने की आदत से मजबूर हूं। आपको एक बात बताना चाहता हूं कि जिस तरह से हम बुरी आदतों से मजबूर होते हैं, उसी तरह अगर अच्छी आदतें पाल लीं तो आप अच्छी आदतों से भी मजबूर हो जाओगे। और यकीन मानिए, यह अच्छी आदतें आपको बहुत कुछ हासिल करवाएंगी।
इस वीडियो में हम बात करेंगे उन 10 आदतों के बारे में, जिन्हें हर एक अमीर और सफल इंसान अपनी जिंदगी में फॉलो करके आगे बढ़ता है। ये आदतें आपको जीरो से हीरो बनाने का दम रखती हैं। आपको सफलता दिला सकती हैं और आप जो भी लाइफ में हासिल करना चाहते हैं, वह आपको बड़ी आसानी से हासिल हो सकता है। अगर आप अपनी जिंदगी में सचमुच कुछ करना चाहते हैं, तो ही इस वीडियो को देखिए। टाइम पास करने वाले इस वीडियो को छोड़कर जा सकते हैं।
यह वीडियो आपकी जिंदगी पूरी तरह बदलने की ताकत रखता है। मैं आपको जो 10 आदतें बताने वाला हूं, उन्हें कभी भूलना मत। कहीं पर नोट कर के रखना और धीरे-धीरे अपने जीवन में फॉलो करना शुरू कर देना। ये आदतें न केवल आपको सफलता दिलाएंगी, बल्कि आपको एक अच्छा इंसान भी बनाएंगी। लोग आपको देखकर यही कहेंगे, "मैं भी इस इंसान के जैसा बनना चाहता हूं।"
(1) सुबह जल्दी उठने की आदत (Wake Up Early)
अगर दुनिया की कोई नंबर एक आदत है, जो हर एक सफल इंसान फॉलो करता है, तो वह है सुबह के अलार्म की पहली घंटी पर उठकर बिस्तर छोड़कर खड़े हो जाना। अगर आप अलार्म की पहली बेल पर उठकर बिस्तर छोड़कर दिन को शानदार बनाने के लिए काम करना शुरू कर देते हैं, तो यकीन मानिए, पूरे दिन में ऐसी कोई चुनौती नहीं होगी जिसे आप ना हरा सकें। सुबह जल्दी उठना यह दिखाता है कि आप में कितनी वील पावर है। सुबह जल्दी उठने का मतलब है एक्स्ट्रा टाइम, एक्स्ट्रा एनर्जी, और एक्स्ट्रा एफर्ट्स। जो आपको जिंदगी में हमेशा कुछ एक्स्ट्रा ही दिलाएंगे।
अगर आप सुबह लेट उठने की आदत से मजबूर हैं, तो डेली अपने अलार्म को 5 मिनट पहले लगाइए। कुछ ही दिनों में आप सुबह जल्दी उठने की आदत डाल लेंगे।
(2) हमेशा अपने लक्ष्य के लिए कुछ नया सीखते रहना (Keep Learning New Things)
यह एक बहुत तगड़ी आदत है, जो हर एक महान इंसान में है जो अपने फील्ड का बादशाह है। चाहे वह क्रिकेट के सचिन तेंदुलकर हों, फिल्मों के अक्षय कुमार हों, या कोई भी नाम जो अभी-अभी सफल हुआ है, हमेशा नया सीखते रहें। इस जिंदगी में आप जितना भी सीखते हैं, कभी न कभी वह ज्ञान काम आता है। सफल लोग अपने सपनों को पाने के लिए हर तरह के एक्सपेरिमेंट करते हैं और हर एक बात जानने की कोशिश करते हैं, जो उनके सपने को आसान बना दे।
(3) कम बोलो और ज्यादा सुनो (Speak Less, Listen More)
भगवान ने इंसान को दो कान और एक मुंह दिया है, इसका मतलब है कि सुनो ज्यादा और बोलो कम। सुनने वाले कभी भी नुकसान में नहीं रहते। कम बोलने का मतलब है कि आपकी एनर्जी का कम वेस्ट होना। कम बोलने वाले लोग हमेशा फायदे में रहते हैं, क्योंकि उनकी सोचने की शक्ति बढ़ जाती है।
(4)लोगों को ना बोलना और मना करना (Learn to Say No)
हम कोई कठपुतली नहीं हैं जो हर बात पर हां-हां करते जाएं। हमें अपनी मंजिल के अनुसार काम करना है, और जरूरी नहीं कि जो तरीका दूसरों के लिए काम करें, वह हमारे लिए भी काम करें। अगर कुछ चीजें हमें पसंद नहीं आतीं, तो हमें उन चीजों को मना करना सीखना होगा।
(5) बेहतरीन तरीके से रिस्क लेना सीखें (Take Risks)
अगर आप रिस्क नहीं ले रहे हैं, तो आप एक बहुत बड़ा रिस्क ले रहे हैं, अपनी जिंदगी को बर्बाद करने का। रिस्क लेना सीखिए, क्योंकि कभी भी रिस्क लेने का अफसोस नहीं होगा, लेकिन अगर रिस्क नहीं लिया तो अफसोस होगा, जब आप बुढ़ापे में लेटे होंगे और सोचेंगे कि मैंने रिस्क क्यों नहीं लिया।
(6) निर्णय लेना सीखिए (Understand Yourself)
कितने काम आपने पेंडिंग छोड़ रखे हैं, और कितने डिसीजंस लेने से आप बच रहे हैं? निर्णय लेना सीखिए, क्योंकि डिसीज़न ही हमारी सफलता का आधार होते हैं।
(7) समय को काम में लेना सीखिए Learn to Make Decisions
समय की कीमत समझिए, क्योंकि समय एक ऐसा बैलेंस है जो हमेशा कम होता रहता है। अगर आप समय के साथ नहीं चलते, तो आप पीछे रह जाएंगे।
(8) फालतू के लफड़ों को लात मारना सीखिए (Manage Your Time Effectively)
जो चीज़ें आपकी प्रोडक्टिविटी में हस्तक्षेप कर रही हैं, उन्हें हटाइए। इससे आपका ध्यान केवल अपने लक्ष्यों पर रहेगा।
(9) पैसा कमाइए, बचाइए, और इन्वेस्ट कीजिए (Avoid Distractions)
पैसा कमाना आसान है, लेकिन उसे सही तरीके से बचाना और निवेश करना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
(10) स्वस्थ रहें और अपने शरीर का ख्याल रखें (Earn, Save, and Invest Wisely)
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है, और स्वस्थ मस्तिष्क ही अच्छे विचारों और अच्छे निर्णयों का निर्माण करता है।
निष्कर्ष:
इन दस आदतों को अपनाकर कोई भी व्यक्ति अपनी ज़िन्दगी में बदलाव ला सकता है। हर आदत में जीवन के लिए महत्वपूर्ण कौशल और मानसिकता समाहित हैं जो सफलता की ओर एक मजबूत कदम है। सुबह जल्दी उठना, खुद को बेहतर बनाने के लिए निरंतर सीखना, दूसरों से सुनना और सही निर्णय लेना जैसी आदतें आपकी सोच और कार्यशैली को पूरी तरह से बदल सकती हैं। समय का सही इस्तेमाल और रिस्क लेने की क्षमता जीवन में बड़े अवसरों को पा सकते हैं।
साथ ही, अपनी आदतों को बेहतर बनाने से आप खुद को एक बेहतर इंसान बना सकते हैं और दूसरों के बीच एक उदाहरण बन सकते हैं। यदि आप इन आदतों को अपनी जिंदगी में अपनाते हैं, तो आप न केवल सफलता को प्राप्त करेंगे, बल्कि एक बेहतर इंसान भी बनेंगे, जिसे लोग आदर्श मानेंगे।
तो, इन आदतों को धीरे-धीरे अपने जीवन में लागू करना शुरू करें और खुद को एक नयी दिशा में ले जाएं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें